- Hindi News
- बैठक में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की
बैठक में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की
सोनीपत - अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की ओर से शाम नगर स्थित वाल्मीकि आश्रम में मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान रामफल सौदा ने की।
वाल्मीकि एकता मंच के प्रधान ईश्वर अटवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मांग की कि हरियाणा सरकार सरकारी नौकरियों में वर्ग ए और बी संबंधित आरक्षण को बहाल करे। विभिन्न राजनैतिक पार्टियों से अनुरोध किया कि वाल्मीकि समाज से राज्य सभा में सदस्य चुना जाए। ठेका सफाई कर्मचारियों व गांवों में लगे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित की जाए। इस अवसर पर महासभा के जिला प्रधान मनमोहन सौदा, नीटू, संजय चावरिया, जगमिंदर टांक, ओमप्रकाश, हरिप्रकाश मंडल, नरेंद्र सारसर आदि मौजूद रहे।