पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाले से फसल हुई खराब

पाले से फसल हुई खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना - भंडेरी गांव के किसानों ने बताया कि पाले की वजह से सब्जी की फसल खराब हो गई है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
भाकियू नेता सत्यवान नरवाल के नेतृत्व में किसान एसडीएम राजीव अहलावत से मिले और मुआवजा दिलाने की मांग की। नरवाल ने बताया कि पाले से सब्जी की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। कुछ किसानों के पास इतनी अधिक जमीन नहीं है कि उस नुकसान की भरपाई अन्य फसलों से हो सके। इसलिए पीडि़त किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर किसान रामपाल, नीरज, जयभगवान शर्मा, जोगेंद्र मलिक, दिनेश चंद्र मलिक, बलराम आदि उपस्थित थे।



एसडीएम से मिल किसानों ने की मुआवजा की मांग