पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ताओं ने बताए उम्मीदवार

कार्यकर्ताओं ने बताए उम्मीदवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा - सोनीपत संसदीय क्षेत्र से कौन भाजपा प्रत्याशी हो? इस बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए खरखौदा मंडल से संबंधित बूथ कार्यकर्ताओं से मतदान कराया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को एक-एक पर्ची दी गई, जिसमें उन्हें अपनी प्राथमिकता के हिसाब से तीन संभावित प्रत्याशियों का नाम लिखना था। पार्टी की तरफ से तीन पर्यवेक्षक मोहन सिंह बड़ौली, दिलीप तूफान व नरेश रोहिल्ला मौजूद रहे। बूथ कमेटियों के प्रभारी रामनिवास खरखौदा, जयकरण ठेकेदार, जयप्रकाश बंसी, रामदिया, भूपेंद्र सिंह, राजबाला सैन, नारायण, मास्टर महेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।