पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनिष्ठ अभियंताओं ने लगाए काले बिल्ले

कनिष्ठ अभियंताओं ने लगाए काले बिल्ले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गोहाना/खरखौदा
डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के निर्देशानुसार सभी ब्रांचों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने वेतन विसंगतियों को लेकर काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया। रोष प्रदर्शन ब्रांच प्रधान महाबीर शर्मा की अध्यक्षता में रोहतक मार्ग स्थित जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय प्रांगण में किया गया।
महाबीर शर्मा ने बताया कि उनका रोष प्रदर्शन 27 से 29 जनवरी तक जारी रहेगा। उनकी मांग है कि सरकार द्वारा वेतन विसंगतियों को दूर करते हुए हाल समय में मिल रहे ग्रेड पेय 3600 रुपए की जगह पंजाब की तर्ज पर ग्रेड पेय 4800 रुपए की तर्ज पर वेतन दिया जाना चाहिए। अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आगामी रणनीति तैयार करते हुए कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। रोष प्रदर्शन में विकासदीप, अनिल कुमार, नितिन कुमार, धर्मेंद्र सिंह, कीर्ति प्रकाश, सोमबीर, सुरेंद्र चहल, अशोक सरोहा, राकेश दहिया, जयदीप, चंद्रभान व सोनू दहिया के नाम शामिल हैं। वहीं गोहाना में जेई पीसी चित्रा, रविन दता और वीरेंद्र वर्मा ने काले बिल्ले लगाकर कार्यालय में पूरा समय काम भी किया।



खरखौदा. रोष प्रदर्शन करते कनिष्ठ अभियंता।