पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक पलटने से क्लीनर की मौत

ट्रक पलटने से क्लीनर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
गांव उल्देपुर के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने से क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को दे दिया।
गांव ठसका-माहरा निवासी सुनील ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। ट्रक को विनोद नामक युवक चलाता है। दोनों शुक्रवार रात सोनीपत से गांव ठसका की तरफ जा रहे थे। ट्रक की गति तेज होने के कारण वह गांव उल्देपुर मोड़ पर पलट गया। हादसे में सुनील ट्रक के नीचे दब गया। वहीं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने ट्रक के अंदर देखा, लेकिन सुनील के नीचे दबे होने के कारण वह उन्हें दिखाई नहीं दिया। इससे लोगों ने सोचा कि ट्रक में कोई नहीं है। शनिवार को जब ट्रक को उठाया गया तो उसके नीचे से सुनील का शव बरामद किया गया। जिसके बाद मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत करवाया गया। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी दलबीर डांगी व उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



हादसे के अगले दिन जब ट्रक को उठाया गया तो नीचे मिला शव