- Hindi News
- प्री बुकिंग कराने पर मिलेगी परीक्षा केंद्र तक बस
प्री बुकिंग कराने पर मिलेगी परीक्षा केंद्र तक बस
भास्कर न्यूज - सोनीपत
एचटेट ((हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट)) में जिले के परीक्षार्थियों को सुविधा देने के लिए सोनीपत डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है।
परीक्षार्थी आने जाने की अगर प्री बुकिंग कराता है तो उसे रोडवेज की बस परीक्षा केंद्र तक छोड़ेगी। साथ ही वापसी में उसी बस की वही सीट भी मिलेगी। रोडवेज ने यह व्यवस्था परीक्षार्थियों को सुविधा प्रदान करने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से किया है। रोडवेज महाप्रबंधक एनके गर्ग ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इससे परीक्षार्थियों को भटकना नहीं पड़ेगा।
एक व दो फरवरी को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर एचटेट की परीक्षा आयोजित की जा रही है। महाप्रबंधक एनके गर्ग ने कहा कि परीक्षा को लेकर दो दिन पहले प्री बुकिंग शुरू की जाएगी। बुकिंग के लिए स्पेशल काउंटर बनाए जाएंगे। इसके तहत परीक्षार्थी काउंटर पर पहुंचकर जाने व आने की टिकट बुक करा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि बस रास्ते में कहीं रुकेगी नहीं, क्योंकि जितनी सीट उतनी बुकिंग की जाएगी। परीक्षार्थियों को संभवत: उनके परीक्षा केंद्र पर छोड़ा जाएगा।