तीन जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा
सोनीपत। थाना सदर गोहाना पुलिस ने तीन व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शमशेर, रामचन्द्र व गुलाब निवासी बड़ौता जिला सोनीपत के रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि थाना सदर गोहाना में नियुक्त अभिमन्यु ने रविवार सायं अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान गांव बड़ौता से उक्त तीन व्यक्तियों को ताश के पतो के माध्यम से जुआ खेलते हुए को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।