शहर में पदक विजेता खिलाडिय़ों का स्वागत
भास्कर न्यूज - सोनीपत
बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों का शहर में स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
सोनीपत की ललिता दहिया ने जहां भोपाल में 10 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय महिला खेल उत्सव में स्वर्ण पदक जीता तो वहीं उनके भाई ललित ने मेरठ में आयोजित सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। इस कामयाबी से ललिता की आल इंडिया रैंकिंग अंडर 19 में 15वें स्थान पर पहुंच गई है, ललित अंडर 15 में 12वें स्थान पर आ गया है। एईओ जगबीर मलिक ने विजयी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया है।
लिटिल एंजेल स्कूल के चेयरमैन आशीष आर्य, जिला बैडमिंटन कोच प्रदीप पालीवाल, सचिव जगबीर छिक्कारा ने भी उन्हें बधाई दी है। दोनों खिलाडिय़ों के पिता सिलाना निवासी उदयवीर सिंह ने भी बच्चों की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि वे खिलाड़ी भविष्य में भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।