- Hindi News
- बिजली के लटकते तारों से रहता है हादसे का अंदेशा
बिजली के लटकते तारों से रहता है हादसे का अंदेशा
भास्कर न्यूज - सोनीपत
सुभाष नगर वासियों को हर समय अंदेशा बन रहता है कि सिर के ऊपर से गुजरता हुआ बिजली का तार कहीं उन पर न गिर जाए। खासकर बड़े वाहन सड़क से निकलते समय तो लोगों की हालत ही खराब हो जाती है।
स्थानीय निवासियों की ओर से इस संदर्भ में कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से भी शिकायत हो चुकी है। यही नहीं लोग अपने स्तर पर चंदा एकत्र करने की बात भी कह चुके हैं, लेकिन निगम अधिकारी हैं कि वे समस्या को गंभीर ही नहीं ले रहे। वहीं गली में गंदे पानी की निकासी तक का ठोस इंतजाम नहीं है।
सीवर जाम भी रहता है
डीसी साहब सुनें हमारी
तो प्रदर्शन से सुनेगा विभाग
॥ यहां सीवर जाम की हालत भी काफी खराब है। गली में विभिन्न स्थानों पर गंदा पानी जमा हो रखा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क से गुजरते हुए नाक पर रूमाल रखना पड़ता है। इसके अतिरिक्त बिजली के तारों की स्थिति भी काफी खराब है।’’
प्रवीण, निवासी, सुभाष नगर।
॥ डीसी डॉ. चंद्रशेखर से अपील है कि वे स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुने और उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के हल करने के निर्देश दें। अगर समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो मजबूरन लोगों को सड़क पर आकर प्रदर्शन करना पड़ेगा।’’
ताराचंद, निवासी, सुभाष नगर।
॥ हम अपील कर चुके हैं तथा निगम अधिकारियों से शिकायत भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी एकत्र होकर जाने पर जेई आदि को भेज शिकायत दूर करने का आश्वासन तो देते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। अब लगता है जब प्रदर्शन करेंगे तब अधिकारी सुनेंगे।’’
रविन्द्र कुमार, निवासी सुभाष नगर।
समस्या - कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं शिकायत, समाधान नहीं
सोनीपत. सुभाष नगर में बिजली के लटकते तारों से परेशान हैं लोग।