माइनर से हो रहा था अवैध खनन, चालक फरार
गोहाना - रिढाणा माइनर से अवैध रूप से माइनिंग की जा रही थी। माइनिंग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा तो चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रेत से भरी ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। माइनिंग अफसर, गोहाना दीपक कुमार के मुताबिक रविवार को सूचना मिली थी कि रिढाणा माइनर से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना के बाद बरोदा थाना में इसकी सूचना दी गई। बाद में थाना प्रभारी विकास कुमार और माइनिंग अफसर दीपक कुमार की संयुक्त रूप से टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। टीम को देख चालक ट्रैक्टर व ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रालियों को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने रेत से भरी ट्राली को कब्जे में लिया
गोहाना. बरोदा थाने में खड़ी रेत से लोड ट्राली।