सोनीपत-गोहाना रोड पर लगा जाम
भास्कर न्यूज - गोहाना
सोनीपत गोहाना रोड को चोड़ा किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सोमवार सुबह हरे-भरे पेड़ काटने का कार्य शुरू किया गया। सब्जी मंडी के सामने कटाई का कार्य करते समय पेड़ सड़क के बीच में गिर गए। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैसे भी सोमवार को मंडी में अधिक भीड़ होती है। इससे भी सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन फीट चौड़ा किया जाएगा। यह कार्य बहालगढ़ से जींद सीमा तक किया जाना है। सोनीपत-गोहाना रोड स्थित अनाज मंडी के सामने पेड़ों की कटाई का कार्य शुरू ही शुरू कर दिया था। करीब 10 मजदूर इस कार्य में लगे हुए थे। वहीं कटाई का कार्य देख आस-पास से कुछ महिलाएं भी लकडिय़ां उठाने के लिए पहुंच गए। पेड़ अधिक ऊंचा होने के कारण सड़क के बीच गिर गया। जिसे उठाने में करीब 15 मिनट लग गई। जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों का कहना था कि कटाई का कार्य सुबह उस समय करना चाहिए था, जिस समय सड़कों पर वाहनों का आवागमन कम होता है। ऐसे में यदि पेड़ सड़क पर गिर भी जाए तो जाम की स्थिति नहीं होगी और मजदूरों को कार्य करने में भी आसानी होगी।
गोहाना. सोनीपत-गोहाना रोड पर लगा जाम