- Hindi News
- शिव सेवा समिति कराएगी 21 कन्याओं की शादी
शिव सेवा समिति कराएगी 21 कन्याओं की शादी
सोनीपत - शिव सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक समिति के कार्यालय में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि छह अप्रैल को औद्योगिक क्षेत्र स्थित दिव्यांक गार्डन में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए 5वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन मुकेश गोयल ने की।
मुकेश ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में 21 कन्याओं का विवाह करवाया जाएगा। दो मार्च को समिति द्वारा सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें सिलाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर व नेत्र जांच शिविर लगाने का भी निर्णय लिया गया। समिति की कार्यकारिणी में मनीष बंसल को संरक्षक व शिव देशवाल को प्रचार सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।