पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेस्ट रामनगर से चोर ले गए नगदी और जेवरात

वेस्ट रामनगर से चोर ले गए नगदी और जेवरात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत - शहर के वेस्ट रामनगर स्थित एक मकान को रात को चोरों ने लाखों रुपए के कीमत जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने पीडि़त मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में वेस्ट रामनगर निवासी रामकरण ने बताया कि 25 जनवरी की रात उनके घर में घुसकर आभूषण, सामान व नकदी चोरी कर ले गए। उसने बताया कि चोर उनके घर से एक जोड़ी झुमके, दो जोड़ी सोने की बालियां, सोने का टीका, तीन अंगूठियां, तागड़ी, लैपटाप व नौ हजार की नकदी चोरी कर ले गए। 26 जनवरी को उन्हें मामले का पता लगा। जिसके बाद पुलिस को अवगत करवाया गया। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।



बस का समय



डिपो महाप्रबंधक एनके गर्ग