- Hindi News
- दूषित भोजन खाने से परिवार के चार की बिगड़ी तबीयत
दूषित भोजन खाने से परिवार के चार की बिगड़ी तबीयत
सोनीपत - गांव गुहणा के एक घर में दूषित भोजन खाने से परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। अब उनकी हालत में सुधार है। डॉक्टरों का मानना है कि रात को खाने-पीने की चीज में कुछ गड़बड़ी रही, जिस कारण चारों की तबीयत बिगड़ी।
अस्पताल में भर्ती मेवा ((65)), कमलेश, सोनू, बलजीत की तबीयत खराब हुई है। सोनू की चाची पूजन ने बताया कि सोमवार शाम को हरा साग और दूध पीकर सभी ठीक-ठाक सोए थे। सुबह इनसे उठा नहीं गया तो पड़ोस के लोग इकट्ठे हुए। चारों को बिस्तर से उठते ही चक्कर आ रहे थे। अस्पताल में इलाज के बाद कुछ सुधार हुआ है। डॉक्टर ने बताया कि हो सकता है कि हरे साग में दवा का छिड़काव किया गया हो और पकाने से पहले इसे अच्छे से साफ न किया गया हो। उन्होंने खासकर हरी सब्जियों को पकाने से पहले अच्छे से साफ करना जरूरी है, नहीं तो इससे खतरनाक हालत पैदा हो सकती है।
सोनीपत. अस्पताल में दाखिल युवक।
सोनीपत. अस्पताल में दाखिल कमलेश।