आनंद नर्सिंग होम का संचालक दोषी करार
भास्कर न्यूज - सोनीपत
न्यायाधीश हेमराज वर्मा की कोर्ट ने राई स्थित आनंद नर्सिंग होम के संचालक को अल्ट्रासाउंड मशीन के दुरुपयोग के मामले में मंगलवार को दोषी करार दिया। बुधवार को दोषी को सजा सुनाई जाएगी।
सिविल अस्पताल के डॉ. सीपी अरोड़ा ने बताया कि राई स्थित आनंद नर्सिंग होम के संचालक आनंद प्रकाश के खिलाफ अल्ट्रासाउंड मशीन का दुरुपयोग करने की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर 16 अगस्त 2013 को छापा मारा तो शिकायत सही साबित हुई। इस दौरान मशीन को सील कर कोर्ट में जमा कराया।
मंगलवार को कोर्ट ने आनंद प्रकाश को दोषी करार दिया है, जिसकी सजा बुधवार को सुनाई जाएगी। कोर्ट के इस निर्णय को डॉक्टरों ने सराहा है। साथ ही कहा कि इससे अन्य ऐसे लोगों को सबक मिलेगा, जो अल्ट्रासाउंड मशीन का दुरुपयोग कर रहे हैं और कागजात भी पूरे नहीं रखते।