चार पर लड़की भगाने का मामला दर्ज
राई - मुरथल की दुर्गा कॉलोनी से चार युवक एक नाबालिग को भगा ले गए। लड़की के चाचा ने मुरथल थाना में मामला दर्ज कराया है।
मुरथल की दुर्गा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसकी १६ साल की भतीजी घर पर अकेली थी। इस बीच कॉलोनी के ही जितेंद्र, रविंद्र, अमित व दीपक उसे बहला फुसलाकर घर से भगा ले गए। उन्होंने पहले अपने स्तर पर छानबीन की। जब कहीं कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी। एसएचओ मुरथल ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।