- Hindi News
- सड़क दुर्घटना में ऋषिकुल के छात्र की मौत
सड़क दुर्घटना में ऋषिकुल के छात्र की मौत
भास्कर न्यूज - सोनीपत
ऋषिकुल विद्यापीठ के 11वीं कक्षा के एक छात्र की मंगलवार को जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक सवार छात्र को क्रूजर ने टक्कर मारी।
गांव बाकनेर वासी छात्र रितेश खत्री मंगलवार को पेपर देकर घर की ओर जा रहा था। यूनिवर्सिटी के समीप गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने डायल 102 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस मंगाई और सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से मिले आईकार्ड से स्कूल में सूचना दी गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : स्कूल स्टाफ ने उसके परिजनों से संपर्क साधा और उन्हें रितेश के गंभीर घायल होने की सूचना दी। अस्पताल में आकर उन्हें जैसे ही छात्र की मौत का सूचना मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि मृतक ने हेल्मेट लगाया हुआ था। उसके सिर व अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं, जो हादसे का कारण बनी।
मना करने के बाद भी ले गया था बाइक : बेटे को बाइक ले जाने से मना कर रहे थे। पापा 11 बजे पेपर देकर जल्दी आ जाऊंगा। यह शब्द बार-बार कहकर रितेश का पिता रो रहा था। इस दुख की घड़ी में लोग सिर्फ दिलासा देने में लगे थे। बेटे का वह प्यार उसे बार-बार रुला रहा था। जैसे ही रितेश की मौत का समाचार गांव में गया तो अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सभी की आंखें नम थीं।