पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार का 134ए नियम सही नहीं : मान

सरकार का 134ए नियम सही नहीं : मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
प्रदेश सरकार द्वारा लागू 134ए नियम सही नहीं है। इसमें 10 प्रतिशत जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क पढ़ाने का जो प्रावधान निजी स्कूलों के लिए किया गया है वह स्कूल में पढऩे वाले अन्य विद्यार्थियों पर बोझ बढ़ाने वाला है। यह कहना है हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मान।
जेपी जैन स्कूल में संगठन पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि धारा 134ए में यह धारा गलत तरीके से बनाई गई है क्योंकि देश का कोई भी कानून यह आदेश नहीं देता कि किसी एक व्यक्ति का भार किसी दूसरे व्यक्ति पर डाल दिया जाए।
134ए में 10 प्रतिशत बच्चों पर होने वाले खर्च का बजट कहां से प्राप्त होगा, इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। इसलिए निजी स्कूलों की ओर से धारा 134ए का विरोध आगे भी जारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर उन्होंने केंद्र सरकार के नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 को सही बताते हुए कहा कि इससे शिक्षा का स्तर बेहतर होगा।



सोनीपत. संबोधित करते हुए अजमेर सिंह।