पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईएसआई आईपी यूनियन नेताओं के पास, आंदोलन की घोषणा

ईएसआई आईपी यूनियन नेताओं के पास, आंदोलन की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - $ सोनीपत
कच्चे क्वाटर स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। पीने का पानी तक यहां आने वालों को मयस्सर नहीं है। वहीं टॉयलेट के लिए कोई सुविधा नहीं है। चारों तरफ फैले कचरे को देखकर मालूम पड़ता है कि जैसे लंबे समय से यहां पर सफाई नहीं कराई गई है। उन्होंने अब अपनी पीड़ा श्रमिक संगठनों के मुखिया से की है। इस पर सीटू के राज्य प्रधान ने उनके हक के लिए लडऩे का फैसला लिया है। जिसके तहत श्रमिक संगठनों के मुखिया ने जल्द ही ईएसआई डिस्पेंसरी और डीसी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की योजना तैयार कर रहे हैं।
ईएसआईसी का स्लोगन आईपी इज आवर वीआईपी और ईएसआई मतलब चिंता से मुक्ति, वास्तव में केवल लिखने भर तक सीमित रह गया है। छोटी तनख्वाह पाने वाले श्रमिकों व कर्मचारियों से बिना पूछे ही कंपनियों द्वारा ईएसआई की किस्त काट ली जाती है। कंपनियों के संचालकों की दलील होती है कि इंडस्ट्रीज के बायलॉज में ऐसा है तो करना मजबूरी है, लेकिन उसके बदले उक्त कर्मचारी को सेवा कितनी मिलती है, इस बारे में इंडस्ट्री मिनिस्ट्री और ईएसआई के वरिष्ठ अधिकारी ध्यान नहीं देते।



होनी चाहिए कार्रवाई

दवाएं नहीं मिलती

मिला आश्वासन



॥ ईएसआई अस्पताल में पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टर तक सभी सेवाओं में ऐसा बर्ताव करते हैं कि जैसे दवा देकर वह बहुत बड़ा एहसान कर रहे हैं। यूनियनों से शिकायत की गई है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।’’

संजय, आईपी, बरौटा, सोनीपत।



॥ चिकित्सकों द्वारा जो दवाएं लिखी जाती है, कई बार वह भी फार्मासिस्ट के पास नहीं होतीं। जिसके बाद बाहर से लेना होता है, लेकिन उसका कोई अतिरिक्त खर्च नहीं दिया जाता है। वह भी शाम व सुबह को कुछ नहीं मिलता है।’’

बिट्टू, आईपी, जाखौली।



॥ औद्योगिक क्षेत्र की निजी कंपनी में कार्य करता हूं। जिसके तहत चिकित्सकीय सेवाएं ईएसआई से प्रदान की जाती है, लेकिन यहां पर दी जाने वाली सेवाएं काफी खराब हैं। मूलभूत सुविधाएं भी मयस्सर नहीं है। यहां पर न तो पानी की सुविधा है और न ही प्रयाप्त दवाई है जिस करण से हमे परेशनियों का सामना करना पड रहा है। श्रमिक संगठन के नेताओं से शिकायत की गई है, उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।’’

सुनील कुमार आईपी, ईएसआईसी, सोनीपत।



॥ निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को मिलने वाली आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। जिसके तहत सभी ब्लॉकों पर श्रमिकों और यूनियन नेताओं को मामले से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही जिले में ईएसआई में व्याप्त समस्याओं को लेकर श्रमिकों के साथ आंदोलन किया जाएगा। तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।’’

आनंद शर्मा, प्रदेश महा सचिव, सीटू।

पूरे जिले के श्रमिक इकट्ठा करेंगे

जरूरी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं



॥ कंपनी में बिना पूछे ही ईएसआई की धनराशि काट ली जाती है। वेतन के रूप में जो मिलता है, उससे परिवार चलाना मुश्किल होता है। उसी में किसी आपातकालीन समय में डिस्पेंसरी आने पर कोई मिलता ही नहीं है। ’’

प्रेम कुमार आईपी, सोनीपत।