पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर चलता रहा टीचर व प्राचार्य विवाद

दिनभर चलता रहा टीचर व प्राचार्य विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गोहाना
महमूदपुर गांव स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कुछ टीचरों ने प्राचार्य पर दबाव बनाने के लिए बाहरी लोगों को बुलाकर रिवाल्वर दिखाने और स्टाफ के साथ दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार सुबह स्टाफ स्कूल में पहुंचा, लेकिन कुछ टीचरों और प्राचार्य के बीच फिर से विवाद हो गया। टीचरों ने कक्षाएं छोड़ दी। इसकी सूचना डीईओ को दी गई। पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल में पहुंच गए और मामले को सुलझाने में जुट गए। कुछ टीचर सुरक्षा की मांग पर अड़े हुए थे। बाद में मामला बिगड़ते देख गांव के सरपंच और अन्य लोगों ने स्कूल की स्टेज पर पंचायत की। जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। दिन भर चले घटनाक्रम के चलते दोपहर दो बजे तक किसी भी टीचर ने क्लाश नहीं ली। बच्चे भी अपनी-अपनी कक्षाओं में बैठकर सारा नजारा देख रहे थे।
स्कूल में कार्यरत टीचर सुरेंद्र, सुनीला, सुशीला, रोहताश और सतीश नरवाल ने प्राचार्य पर आरोप लगाया कि प्राचार्य मेहर सिंह खोखर बेवजह तंग करता है। निर्धारित समय से पांच मिनट लेट होने पर अभद्र व्यवहार करना शुरू कर देता है । उस समय वह यह भी नहीं देखते कि वहां पर छात्र भी खड़े हुए है या नहीं। महिला टीचरों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाता है। उनका कहना है कि यह एक दिन की बात नहीं है, आए दिन ऐसा ही व्यवहार उनके द्वारा किया जाता है। हर बात में हस्तक्षेप के कारण सभी टीचर मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। इसकी शिकायत आला अधिकारियों को भी की जा चुकी है।