- Hindi News
- खाप प्रतिनिधियों की छोटूराम जयंती को लेकर हुई बैठक
खाप प्रतिनिधियों की छोटूराम जयंती को लेकर हुई बैठक
भास्कर न्यूज - गोहाना
छोटूराम विचार मंच द्वारा दो फरवरी को गंढ़ी सांपला गांव में दीनबंधु छोटूराम की जयंती मनाई जाएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर युवा न्याय संगठन के पदाधिकारी मनजीत मलिक के कार्यालय पर विभिन्न खाप प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें गांव-गांव दौरा कर युवाओं को छोटूराम के बताए गए आदर्शांे पर चलने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता गठवाला खाप के प्रधान कुलदीप मलिक ने की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश भर से युवा भाग लेंगे।
मलिक ने कहा कि दीनबंधू छोटूराम ने किसी एक पार्टी के लिए नहीं बल्की सभी वर्गो के लिए कार्य किया है। इसलिए उनके जन्मदिवस पर किसी भी पार्टी के नेता को अलग से निमंत्रण नहीं दिया जाएगा। लेकिन जिस नेता को चौधरी छोटूराम में आस्था हो वह उनके जन्मदिन में शामिल हो सकता है। खाप की ओर से उसका पूरा मान सम्मान किया जाएगा। होगा। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर प्रदेशभर से मलिक समाज के लोग वहां पहुंचेंगे। विचार मंच के अध्यक्ष शंकर लाल सहरावत ने कहा कि छोटूराम ने सभी वर्गाे के लिए काम किया है। यदि युवा वर्ग उनके बताए गए रास्ते पर चलें।
गोहाना. मनजीत मलिक के निवास पर बैठक में विचार-विमर्श करते खाप के प्रतिनिधि।