- Hindi News
- मथुरा रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध, मामला दर्ज
मथुरा रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध, मामला दर्ज
भास्कर न्यूज - गोहाना
मथुरा रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने का प्रयास किया गया। जिसकी सूचना पानीपत रिफाइनरी को लगी तो इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस, गोहाना में की गई। पुलिस ने मेंटीनेंस इंजीनियर महेंद्र मीणा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पानीपत रिफाइनरी तक जाने वाली पाइप लाइन शामड़ी में से होकर जा रही है। 26 जनवरी की रात को कुछ युवकों ने पाइप लाइन से तेल चोरी करने के लिए वाल्व लगाने का प्रयास किया। इसी बीच इसकी सूचना पानीपत रिफाइनरी के अधिकारियों को मिल गई। अधिकारियों को इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देख युवक मौके से फरार हो गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पाइप लाइन से तेल चोरी की घटनाएं हो
चुकी हैं।
26 जनवरी की रात कुछ युवकों ने वाल्व लगाने का प्रयास किया