- Hindi News
- आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोपी भेजा जेल
आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोपी भेजा जेल
भास्कर न्यूज - सोनीपत
जिले की थाना शहर पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ नीटू पुत्र रामकर्ण निवासी भम्बेवा जिला जींद हाल सेक्टर-23 सोनीपत का रहने वाला है। गत 3 नवंबर 2013 को शीला पत्नी चांद सिंह निवासी वेस्ट रामनगर ने थाना शहर में शिकायत दी थी कि मेरे पति चांद सिंह ने मेरे इलाज के लिए 40 हजार रुपए नीटू से उधार लिए थे। चांद ने पैसे व ब्याज वापिस दे दिए, फिर भी नीटू मेरे पति को पैसे देने की धमकी देते रहा, जिससे तंग आकर चांद ने जहर खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।