- Hindi News
- हत्या के प्रयास के आरोपियों को किया गिरफ्तार
हत्या के प्रयास के आरोपियों को किया गिरफ्तार
गन्नौर - थाना गन्नौर पुलिस ने हत्या प्रयास के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रविंद्र उर्फ बिंद्र निवासी सिवाह पानीपत, अमित, मनजीत निवासी शामड़ी व दीपक निवासी पुगथला के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि गत 16 जनवरी को सीमा पत्नी मनीश निवासी पुगथला ने थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि रविंद्र, अनिल, कृष्ण, विजय, नवीन व दीपक निवासी पुगथला ने जमीनी विवाद के चलते मनीश के पिता बलवंत पर जान से मारने की नीयत से फायर किया और डंडों व सरियों से चोटें मारी। सीमा की शिकायत पर जांच टीम में नियुक्त राजीव कुमार ने घटना के आरोपी रविंद्र निवासी पुगथला को 24 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था और सोमवार को रविंद्र उर्फ बिंदर निवासी सिवाह जिला पानीपत, अमित व मनजीत निवासी शामड़ी व दीपक निवासी पुगथला को गिरफ्तार कर लिया है।