- Hindi News
- धमकी नहीं आपसी सहयोग से काम चलाएगा शिक्षा विभाग
धमकी नहीं आपसी सहयोग से काम चलाएगा शिक्षा विभाग
अनिल बंसल - सोनीपत
शिक्षा विभाग के निर्देश विशेष दिनों में सभी स्कूलों में अवकाश रहेंगे, लेकिन कई निजी स्कूल खुले रहते हैं।
शिक्षा विभाग का निर्देश निजी स्कूल अपना डाटा शिक्षा विभाग में जमा करवाएं, तिथि दर तिथि ही नहीं साल भी बदल जाते हैं, लेकिन कई निजी स्कूल डाटा जमा नहीं करवाते। ऐसे कितने ही और उदाहरण हैं जिसे देखकर लगता है कि क्या निजी स्कूल शिक्षा विभाग से भी बड़े हैं। शिक्षा विभाग की हालत उस शेर जैसी है जिसके नाखून व दांत नहीं है। व न तो किसी को काट सकता है न ही पंजा मारकर घायल कर सकता है। संभवत: इसी स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने तय किया है कि अब शिक्षा विभाग निजी स्कूलों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित करेगा। सरकारी नीतियों की पालना करने के लिए प्रेरित करेगा।
इसलिए जरूरत पड़ी कार्यशाला की : शिक्षा विभाग की ओर से किसी भी नियम की अवहेलना किए जाने पर निजी स्कूलों पर कार्रवाई किए जाने तथा मान्यता रद्द किए जाने की चेतावनी तक दी जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि अधिकांश अवसरों पर यह चेतावनी सच्चाई का रूप ले ही नहीं पाती। ऐसे में जब ‘धमकी’ देकर विभाग का काम नहीं चल रहा तो विभाग आपसी सहयोग की भावना को दिखाकर कार्य करने की कोशिश करेगा। बता दें कि बीईओ स्तर पर अक्सर विभागीय कर्मचारी अपने अधिकारियों को शिकायत करते हैं कि निजी स्कूल उनकी बात को ठीक से सुनते ही नहीं हैं।
यह विशेष कार्यशाला जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। जिसमें सीबीएसई से संबंधित तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित स्कूलों के संचालकों प्रिंसिपलों के साथ साथ स्कूली संगठनों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा। इस कार्यशाला में निजी स्कूलों को राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों से अवगत कराने के साथ साथ उन नियमों की पालना करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा जिसे लेकर अभी तक निजी स्कूलों का रूख विशेष सकारात्मक नहीं है। कार्यशाला को लेकर निर्देश शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल की घोषणा के बाद संबंधित निर्देश स्कूली शिक्षा निदेशालय को जारी किए जा चुके हैं।
यह होगा कार्यशाला में