पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजादी में लाला लाजपत राय का अहम योगदान

आजादी में लाला लाजपत राय का अहम योगदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
ओल्ड रोहतक रोड स्थित लाला लाजपत राय गुड़मंडी में मंगलवार को मंडी स्थापना को 100 साल पूरे हो गए हैं। मंडी में आढ़तियों ने कार्यक्रम आयोजित कर लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मंडी को प्रफुल्लित करने में अपना योगदान देने वाले बुजुर्ग आढ़तियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि डीसी डॉ. चंद्रशेखर रहे। अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन और होलसेल ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अरुण अग्रवाल ने की।
होलसेल आढ़ती एसोसिएशन के सेक्रेटरी संजय वर्मा व राकेश बंसल ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे मंडी परिसर में हवन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने लाला लाजपत राय के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। जिसमें उनके पैदा होने से लेकर आजादी के लिए उनके द्वारा दिया गया योगदान शामिल था। मंडी की स्थापना 28 जनवरी 1914 को हुई थी, जिसे लाला लाजपत राय का नाम दिया गया था। इसके बाद मंडी लगातार फलती-फूलती चली गई।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अरुण अग्रवाल ने कहा कि लाला लाजपत राय ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, जिससे प्रेरित होकर मंडी के तत्कालीन आढ़तियों ने उनके नाम मंडी का नाम रखा था। जिसे आज 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। आढ़तियों की ओर से मंडी को गति देने वाले तत्कालीन आढ़तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें लाला नत्थूराम, मामन चंद गोयल, फतेहचंद, टीकम चंद, मोती राम, मदन लाल, गोरधन दास, महावीर प्रसाद, रामपत, मनोहर लाल, दयानंद, जय करण, हरि शंकर व मांगेराम वर्मा को सम्मानित किया गया। रागिनी गायक श्री भगवान दीक्षित द्वारा देशभक्ति के गीत से भी मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान मार्केट कमेटी सेक्रेटरी चंद्र प्रकाश, विजेंद्र ठाकरान, प्रधान सुरेश मित्तल, सुरेश गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सदस्य, अशोक गर्ग, राज कुमार कुच्छल, सुरेश गुप्ता, विनय कंसल, अजय गोयल, प्रदीप बंसल आदि मौजूद रहे।



विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लाला लाजपत राय के जीवन पर प्रकाश डाला

सोनीपत. गुड़मंडी की स्थापना के १०० वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देती एक छात्रा।