विकास कार्यों के लिए किया दौरा
सोनीपत - पूर्व विधायक अनिल ठक्कर ने वार्ड-1 के विकास कार्यों के लिए दौरा किया। वार्ड के पार्षद सुरेश गुप्ता सहित गणमान्य लोगों ने ठक्कर का स्वागत किया। अनिल ठक्कर ने कहा कि मैं हर समय लोगों की सेवा के लिए तैयार हूं। सोनीपत में विकास कार्य जोरों से चल रहे हैं। जब सारा काम होगा तब सोनीपत की तस्वीर बदली हुई दिखाई देगी। विकास कार्यों को देखते हुए कांग्रेस फिर से बहुमत आएगी। इस अवसर पर नारायण शर्मा, गोपाल, मोनू, कृष्ण, नवरंग, बृजमोहन, सुरेश गुप्ता, सूरजभान, राकेश, सुरेश भारद्वाज, धर्मपार्ल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।