पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परेशान हैं प्रभु नगरवासी

परेशान हैं प्रभु नगरवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
कालूपुर चुंगी व औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त सीवर समस्या से लोग खासे परेशान हैं। आलम यह है कि मुख्य रास्तों पर सीवर का गंदा पानी भरा है। इस कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी का सामना स्थानीय निवासियों को करना पड़ रहा है, जिसके कारण अपने घरों में रहना भी दूभर हो रहा है, लेकिन अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है, जिससे लोगों में संबंधित विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जब तक सीवर लाइन का कार्य पूरा नहीं हो जाता है, समाधान होना मुश्किल है।




समस्या - इलाके में लंबे समय से जमा है सीवर का पानी

दूषित जल की आपूर्ति

॥ पिछले एक महीने से घर में आपूर्ति किया जाने वाला पानी बेहद दूषित है, जिसमें से भीषण बदबू आती है। उसे देखकर ही उल्टी आती है, पीना तो दूर की बात है। इस पेयजल से बीमारियों का भी खतरा बना रहता है इस समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन फिर भी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और मजबूरी में दूषित पानी पीना पड़ रहा है।’’

सुरेश, स्थानीय निवासी।

बच्चों को परेशानी

॥ पानी जमा होने के कारण बच्चों की गतिविधियों पर हर वक्त नजर रखनी पड़ती है और बच्चों पर नजर रखने के कारण काम काज भी बुरी तरह से प्रभावित होता है। नजर रखते हुए भी बच्चे कई बार इसमें गिर जाते हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है और अधिकारियों की तरफ से राहत प्रदान करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। पानी की निकासी के लिए कोई ठोस उपाय करना चाहिए।’’

राजेश, स्थानीय निवासी।



घर में रहना दूभर

॥ पानी भरा होने के कारण सड़क पर घरों के आसपास आ जाता है। सुबह और शाम में स्थिति बेहद खराब हो जाती है। इस पानी के कारण घरों में बैठना भी दूभर हो जाता है। जिसके कारण चारों तरफ भीषण गंदगी फैली रहती है। इस गंदगी के करण कुछ खाने-पीने का मन भी नहीं करता है लेकिन मजबूरी वश ऐसा करना पड़ता है। बदबू के कारण जीन मुहाल हो रहा है।’’

सुशीला, स्थानीय निवासी।



आवागमन में परेशानी

॥ सड़क पर पानी भरे होने के कारण आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी बदतर है कि टूटी सड़कों में कीचड़ हो गया है, जिसके कारण इसके बीच से गुजरने पर पैर इसमें बुरी तरह से फंस जाता है, जिससे भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।’’

जगदीश, रोहतक रोड।