फौजी को हटाने के लिए निकाला जुलूस
भास्कर न्यूज - सोनीपत
सीपीएस रामकिशन फौजी पर करोड़ों रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप को लेकर इनेलो ने शहर में प्रदर्शन किया। लोकायुक्त की सिफारिश पर मामला दर्ज करने के आदेश के बावजूद सीपीएस रामकिशन फौजी को उनके पद से न हटाने के विरोध में आज इनेलो ने सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सीपीएस रामकिशन फौजी का पुतला फूंका और ज्ञापन सौंपा। इससे पहले इनेलो के कार्यकर्ता आज दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे।
इनेलो के आह्वान पर कार्यकर्ता स्थानीय विश्रामगृह में एकत्रित हुए और प्रदर्शन के रूप में रेलवे रोड, गीता भवन चौक, गुरुद्वारा रोड, पुरखास अड्डा, नंदी चौक, छोटूराम चौक, पुलिस लाइन होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और उन्होंने सीपीएस रामकिशन फौजी को उनके पद से हटाने की मांग की और महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम अमित खत्री को ज्ञापन सौंपा।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि सरकार ने सीपीएस रामकिशन फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया तो इनेलो प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन धरने देगी।
इस मौके पर केसी बांगड़, तेलूराम जोगी, पदम दहिया, कुलदीप मलिक, सतपाल गोयल, राजकुमार रिढ़ाऊ, सुरेंद्र दहिया, निर्मल चौधरी, रमेश खटक, रामफल चिड़ाना, कृष्णगोपाल त्यागी, सतपाल चौहान, आजाद सिंह तुर, बबीता दहिया, रणबीर दहिया, प्रोमिला मलिक, अरूण बड़ौक, सुमित राणा, सितेन्द्र नांदल, भानेराम, रविंद्र सरोहा, जोनी लठवाल, कपूर नरवाल, राजपाल भठगांव, इंद्रजीत दहिया, महेन्द्र सैनी, कृष्ण मलिक,रमेश स्वामी,ओमप्रकाश गोयल,राकेश चहल, वीरभान मलिक,भगत खत्री,रणधीर मलिक, राजेन्द्र मलिक, रवि दहिया, हरिप्रकाश मंडल, रमेश बड़ौली, बिजेंद्र आंतिल, अतुल मलिक, अजीत आंतिल, रोहताश दहिया, अरुण कौशिक, राजू धानक आदि मौजूद रहे।
करोड़ों की रिश्वत मांगने के आरोप को लेकर इनेलो ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
सोनीपत. रामकिशन फौजी के रिश्वत लेने के मामले में मिनिसचिवालय पर इनेलो कार्यकर्ता प्रर्दशन करते हुए।
महिलाओं की ताकत बदलेगी सरकार : निर्मल
गन्नौर - इनेलो प्रदेश प्रवक्ता निर्मल चौधरी ने कहा कि महिलाएं अपने वोट की ताकत को समझें और मतदान के समय अपनी ताकत का प्रयोग करते हुए सही उम्मीदवार को विजयी बनाएं। वे खेड़ी रोड स्थित जाट धर्मशाला में महिलाओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जब सरकार नहीं आई थी तो कांग्रेस नेता अपने क्षेत्र की चौधर का नारा दे रहे थे और कहते थे कि भय, भूख, भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे, लेकिन जब सत्ता पर काबिज हुए तो महिलाएं भय में जीती हैं।