पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कच्चे क्वार्टर : अतिक्रमण से 12 फीट की सड़कें हुई 6 फीट की

कच्चे क्वार्टर : अतिक्रमण से 12 फीट की सड़कें हुई 6 फीट की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
शहर का सबसे व्यस्ततम बाजार कच्चे क्वार्टर का अतिक्रमण से हाल बुरा है। बाजार में करीब 12 फीट सभी सड़कें महज पांच-छह फीट में सिमटकर रह गई हैं।
दुकानदारों ने दुकानों के सामने मनमर्जी से चार से पांच फीट तक अतिक्रमण कर रखा है। बाजार में हर रोज लगभग तीस हजार लोगों का आवागमन है। अतिक्रमण के कारण लोगों का वहां से निकलना भी मुश्किल होता है। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों ने इसका जिम्मेदार नप अधिकारियों को ठहराया है।
लोगों का आरोप है कि दुकानदार नप की लापरवाही और अनदेखी का पूरा फायदा उठाते हैं, आम लोगों की परेशानी से उनका कोई लेना-देना नहीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बाजार से पूरी तरह अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है, जिससे बाजार की सड़कें चौड़ी हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
त्योहारों पर और ज्यादा हालात खराब : कच्चे क्वार्टर बाजार शहर का ऐसा बाजार है, जहां सभी सामान आसानी से उपलब्ध हो जाता है। खासकर रेडीमेड गारमेंट्स और सौंदर्य प्रसाधन आइटम्स के लिए यह बाजार
प्रसिद्ध है।
अतिक्रमण के कारण सड़कें गलीनुमा हो गई हैं, ऐसे में लोगों को वहां से अवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। त्योहारों के समय तो हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं।




सोनीपत. कच्चे क्वार्टर में दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण के लोगों के आने जाने के लिए रास्ताा बहुत थोड़ा रह गया है।

॥ समय-समय पर विभाग की ओर से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, लेकिन फिर भी दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आते। फिलहाल कच्चे क्वार्टर क्षेत्र में सड़क का निर्माण चल रहा है। इसके बाद अतिक्रमण पर ध्यान दिया जाएगा। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।’’

भारत भूषण, एमई, नगर परिषद, सोनीपत।

ञ्चसड़कें चौड़ी होंगी, भीड़ कम दिखाई देगी।

ञ्चग्राहक आसानी से दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी कर सकेंगे।

ञ्चअंडर 16 बॉयज बास्केटबॉल, जूडो, वॉलीबॉल, हॉकी- सिरसा

ञ्चभीड़ कम से पॉकेट मार भी नहीं बना सकेंगे लोगों को निशाना।

अतिक्रमण हटने से यह होगा फायदा



बाजार की सड़कों पर दुकानों के सामने एक फीट के दायरे में टू व्हीलर के लिए नियमानुसार एक पीली लाइन खींची जाती है। दुकान से बाहर कोई भी दुकानदार सामान नहीं रख सकता। न ही दुकानों के सामने कोई ठेला या रेहड़ी खड़े करा सकता। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है।



यह है नियम



विभाग ने दुकानदारों के लिए भले ही नियम लागू किए हों, लेकिन अतिक्रमण की दशा तो यही बता रहा है कि शायद ही विभागीय अधिकारियों ने कभी किसी दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की हो। विभागीय सूत्रों की माने तो ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानों के सामने रेहड़ी व ठेला खड़े कराने के बदले हर माह हजारों रुपए देते है।

नहीं होती कार्रवाई



बाजार में खरीदारी करने आई राजबाला, सुमिता रानी, काजल सिंह और रामवीर सिंह का कहना है कि अतिक्रमण के कारण बाजार की सड़कों पर भीड़ ज्यादा हो जाती है। इसका पॉकेट मार पूरा फायदा उठाते हैं। तंग सड़कों पर भीड़ ज्यादा होने के कारण पॉकेट मार कब किसकी जेब पर हाथ साफ कर दे, किसी को नहीं पता।



पॉकेट मार उठाते फायदा