- Hindi News
- फरवरी में बुढ़ापा पेंशन मिलेगी एक हजार रुपए
फरवरी में बुढ़ापा पेंशन मिलेगी एक हजार रुपए
भास्कर न्यूज - सोनीपत
मुख्यमंत्री द्वारा गोहाना रैली में की गई घोषणा के तहत फरवरी माह में जिले में एक हजार रुपए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन दी जाएगी। यह जानकारी डीसी डॉ. चंद्रशेखर ने दी। जिले में 76 हजार 284 वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशनधारक हैं और इन्हें जनवरी की पेंशन के रूप में सात करोड़ 62 लाख 84 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी।
विकलांग पेंशन धारकों को भी एक हजार रुपए दिए जाएंगे। जिले में ऐसे पेंशनधारकों की संख्या 9 हजार 215 हैं और इन्हें 92 लाख 15 हजार रुपए पेंशन वितरित की जाएगी। जिले में 35 हजार 319 विधवा पेंशन हैं और उन्हें तीन करोड़ 53 लाख 19 हजार रुपए वितरित किए जाएंगे। 1590 बेसहारा बच्चों को सात लाख 95 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी और 4714 बच्चों को 47 लाख 14 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। लाडली स्कीम के तहत जिले के 1270 लाभार्थियों को छह लाख 35 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
डीसी ने बताया कि जिले में 76 हजार 284 वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशनधारक हैं