पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलियों से निकलना हुआ दूभर

गलियों से निकलना हुआ दूभर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गोहाना
वार्ड नंबर 12 स्थित कृष्णा नगर के काफी हिस्से में अभी भी कच्ची गलियां है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने पर गलियों में पानी भर जाता है। इससे पैदा हुए कीचड़ में से वाहन का निकलना खतरे से कम नहीं है। बाइक का संतुलन बिगडऩे से कब गिर जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। यदि इससे बचकर दूसरे रास्ते से जाए तो करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि गलियों के निर्माण की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन मांग पूरी नहीं हो पाई।
वार्ड में गायत्री मंदिर से सोनीपत रोड पर जाने वाली सड़क की हालत सबसे अधिक जर्जर है। बरसात के दिनों में तो सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती हैं कि वहां से निकलना खतरे से कम नहीं है। सड़क को पक्का करना तो दूर आज तक उस मिट्टी डालकर उसका लेवल तक नहीं किया गया। सड़क की हालत ऐसी है कि आपातकालीन में भी लोग अपने व्हीकल को घर नहीं ले जा सकते। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में ट्यूब लाइटें नहीं लगाई गई। जिससे गली में अंधेरा रहता है। पानी की निकासी न होने के कारण थोड़ी सी बरसात होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। जो फिर कई दिनों तक सड़क पर भरा रहता है। सबसे अधिक परेशानी सुबह झेलनी पड़ती है। सुबह बच्चों को स्कूल में जाना पड़ता है।



बरसात के दिनों में हालात हो जाते हैं और भी खराब

॥ यह समस्या कुछ दिनों से नहीं है। काफी समय से परेशानी झेल रहे हैं। बरसात के दिनों में सड़क के हालात बहुत खराब हो जाते हैं। सड़क पर पानी भराव व कीचड़ होने से लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाता है। वहीं पानी भर जाने से मच्छर पैदा हो जाते हैं। इससे बीमारी फैलने की संभावना बनी रहती है। कई बार नप अधिकारियों शिकायत की, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले।ञ्जञ्ज

होशियार सिंह , वार्ड-12 निवासी

सड़क पर भर जाता है कीचड व गंदा पानी

॥सड़क का पानी घरों में न घुसे, इसके लिए कुछ लोगों ने घर में मिट्टी डालकर फर्स को ऊंचा उठा लिया है। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया है। बरसात होते ही सड़क पर कीचड़ व गंदा पानी भर जाता है। जिसमें से पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। बाइक सवार फिसलकर गिरकर चोटिल को जाते हैं। संबंधित विभाग को इस तरफ ध्यान देना देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।ञ्जञ्ज

अरूण, निवासी वार्ड-12

दो किलोमीटर अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ता है

॥गायत्री मंदिर से सोनीपत रोड को मिलाने वाली प्रमुख सड़क है। इस सड़क की हालत जर्जर है। इस कालोनी को विकसित हुए करीब 12 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हुआ। गढी सराय खां व उजाले खां के लोगों को सोनीपत रोड जाने के लिए इसी सड़क से होकर जाना पड़ता है। रास्ता खराब होने की स्थिति में लोगों को दो किलोमीटर अतिरिक्तरास्ता तय करना पड़ता है।।ञ्जञ्ज

नरेश सैनी, निवासी कृष्णा कॉलोनी

गोहाना. कीचड़ से बाइक लेकर जाता एक युवक।

गोहाना. कृष्णा नगर मे टूटी हुई स्लैब, जो हादसे का कारण बनी हुई है।

वार्ड-12 स्थित कृष्णा नगर में पानी निकासी व्यवस्था नहीं, गलियों में पानी जमा