पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राहकों की दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

ग्राहकों की दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत - सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं की ओर से बुधवार को बड़वासनी शाखा में मिशन वित्तीय साक्षरता व समावेश दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक की सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बचत खाते, स्वयं सहायता समूहों के खातों, आवर्ती जमा खाते, किसान क्रेडिट कार्ड, व्यापारी कार्ड, पुराने बचत खातों में ओवरड्राफ्ट सुविधा, नई पेंशन योजना के तहत सोलर लाइट ऋण स्वीकृति और किसान क्लबों के गठन को क्रियान्वित किया गया। सभी शाखा प्रबंधकों ने अपने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न बचत एवं इन योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही योजनाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर बड़वासनी शाखा में किसान क्लब का भी उ्दघाटन किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक यूडी शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में जिला सहायक मैनेजर ((डीडीएम)) सुरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नाबार्ड की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अंत में वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक सोनीपत हर्ष शर्मा ने सभी ग्राहकों को कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार जताया।