पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रश्नोत्तरी प्रत्तियोगिता जीतने पर संदीप को मिली मोटर साइकिल

प्रश्नोत्तरी प्रत्तियोगिता जीतने पर संदीप को मिली मोटर साइकिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
डीआईटीएम कॉलेज में बुधवार को क्विज प्रतियोगिता 2014 का आयोजन किया गया। जिसमें एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानीपत के संदीप टांक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विजयी प्रतिभागी को पुरस्कार स्वरूप बाइक मिली है। मुख्य अतिथि दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव आरके अरोड़ा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में अविनाश ने द्वितीय, एसडी मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानीपत के विशाल तृतीय, जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गन्नौर की मुस्कान चतुर्थ, डीपीएस स्कूल पानीपत के सन जीत पांचवे, प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरखौदा के प्रिंस छठे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में सोनीपत और पानीपत जिलों के मुख्य 32 स्कूलों से तीन-तीन छात्रों की प्रतिनिधि टीमों ने भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को कॉलेज चेयरमैन डॉ. संजय निझावन, डॉ. एके श्रीवास्तव, एसके वधवा, सीएल बत्तरा, केएल बब्बर, डॉ. अर्चना कुमार, स्वर्णा पुंडीर, आरपी चुघ, एमपी गुप्ता, संदीप छाबड़ा व अमित वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।