- Hindi News
- ब्रेकर पर रेत की ट्राली चढऩे से व्यक्ति गिरा, मौके पर मौत
ब्रेकर पर रेत की ट्राली चढऩे से व्यक्ति गिरा, मौके पर मौत
भास्कर न्यूज - सोनीपत
मुरथल अड्ड़े के पास स्थित एक ब्रेकर पर रेत से भरी ट्राली चढऩे से उस पर बैठे एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच करने के बाद शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
घटना बुधवार सुबह पांच बजे की है। प्रगति नगर निवासी राममेहर पुत्र सेवाराम ने बताया कि उसका बड़ा भाई ईश्वर ((55)) सुबह रेत की ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर जा रहा था। मुरथल अड्डे के पास ट्राली जैसे ही ब्रेकर पर चढ़ी तो ईश्वर अचानक नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोर्ट मोहल्ला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।