पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने मोदी की टीम में की शामिल होने की घोषणा

विद्यार्थियों ने मोदी की टीम में की शामिल होने की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत - नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की भावना मन में लिए कॉलेज विद्यार्थियों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नरेन्द्र मोदी की टीम में शामिल होने की घोषणा की।
बुधवार को विद्यार्थियों ने भोलू गौतम तथा नवीन चौहान के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन के कार्यालय में पहुंचकर पार्टी का दामन थामा और पढ़ाई के साथ नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिन-रात काम करने की इच्छा जाहिर की। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि देश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए हमेशा नौजवान आगे आते रहे हैं। जैन ने युवाओं को आश्वासन दिया कि पार्टी में उनका पूरा मान-सम्मान किया जाएगा इस अवसर पर शक्ति दहिया, अरुण कुमार, विशाल, रोहित, सुमित, सचिन, राहुल, दीपक, रवि, जोगेंद्र, निशांत, संदीप, प्रदीप, सुनील, अशोक, राकेश, प्रमोद, सुशील, आनंद, विकास, वरूण, राजबीर, कृपाल, अनिल आदि उपस्थित थे।