पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचटेट परीक्षा केंद्र बदलने को लेकर किया प्रदर्शन

एचटेट परीक्षा केंद्र बदलने को लेकर किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - खरखौदा
एचटेट परीक्षा का केंद्र दूर बनाए जाने के विरोध में परशुराम सेना के सदस्यों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कुलदीप कौशिक ने किया। कौशिक ने सरकार से दूर बनाए गए सेंटरों को रद्द करके सेंटर नजदीक बनाने की मांग की। जिससे आवेदकों को परेशानी न झेलनी पड़े। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कौशिक ने बताया कि बोर्ड द्वारा इस बार परीक्षा केंद्र काफी दूर बनाए है। इससे आवेदकों पर आर्थिक बोझ तो पड़ेगा ही साथ ही आने-जाने में परेशानी भी झेलनी पड़ेगी। सबसे अधिक परेशानी महिला आवेदकों को उठानी पड़ेगी। उन्हें एक दिन पहले ही जिले में जाकर रूकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को आवेदकों की सुविधा को देखते हुए केंद्र जिले में ही बनाने चाहिए थे।