छह फरवरी तक मिले आरक्षण
छह फरवरी तक मिले जाटों को आरक्षण : मूलचंद । सोनीपत - अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा गांव कटवाल में जनसभा का आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष मूलचंद दहिया ने कहा कि केंद्र सरकार जाटों को आरक्षण देने के नाम पर बार बार वादा खिलाफी करती है। कई बार समय दे चुकी है। लेकिन कार्रवाई नहीं करती है। उन्होंने कहा कि अगर 10 फरवरी तक जाटों को आरक्षण नहीं मिलता है, तो जाट अपने तरीके से पूरे दें आंदोलन शुरू कर देंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।