इनेलो कार्यकर्ता की बाइक चोरी
मोटरसाइकिल चोरी
गोहाना - इनेलो कार्यकर्ता आजाद सिंह की बुधवार को बाइक चोरी हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में आजाद ने बताया कि वह शाम कुलबीर सांगवान के कार्यालय पर गया था और बाइक कार्यालय के बाहर खड़ी की थी। जब वह बाहर आया तो बाइक नहीं मिली। बाइक को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन नहीं मिलने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी।