पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिर शुरू हुए विकास कार्य

आखिर शुरू हुए विकास कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - खरखौदा
देर आए दुरुस्त आए वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए आखिरकार नगर पालिका ने खरखौदा में विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। जिनमें मटिंडू मार्ग पर नाला निर्माण, ब्राह्मïण मोहल्ले में सीमेंटेड नाला निर्माण, वार्ड संख्या दो व पांच में गली पक्का करने, पार्क निर्माण व पार्क में टाइलें लगाने सहित कई विकास के कार्यों के साथ-साथ स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम तेजी से शुरू किया है।
नपा सचिव प्रदीप कुमार का कहना है कि शहर में 50 लाख रुपए से अधिक की राशि के काम शुरू हो चुके हैं, जबकि करीब डेढ़ करोड़ रुपए की राशि से गलियां बनाने का काम भ्भ्भी तेजी से शुरू कराए जाने हैं। वार्डों की जिन गलियों को पक्का कराया जाना है उनकी प्राथमिक सूची पार्षदों की सहमति से बनाई जा रही है, ताकि एस्टीमेट बनाकर गली को पक्का कराने के लिए कार्रवाई कराई जा सके।



काफी समय से बंद पड़े थे नपा के विकास कार्य



खरखौदा में नगर पालिका के माध्यम से होने वाले विकास के कार्य पिछले काफी समय से बंद पड़े हुए थे। इस कारण नपा अधिकारियों की बार-बार शिकायत की जा रही थी, लेकिन अब विकास के कार्य कराने में तेजी आ गई है। ताकि समय पर लोगों को अधिक सुविधाएं दी जा सकें। नपा अधिकारियों के मुताबिक जन स्वास्थ्य विभ्भाग की सीवरेज लाइन खुदाई के चलते उनके विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

खरखौदा. नपा द्वारा ब्राह्मïण मोहल्ले में निर्माणाधीन नाला।