पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 क्लीनिक दे रहे हैं कानूनी जानकारी

19 क्लीनिक दे रहे हैं कानूनी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
सीजेएम एवं जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी की सचिव हर्षाली चौधरी ने कहा कि मीडिया प्रचार और प्रसार का वह माध्यम है, जो हर किसी को बना और बिगाड़ सकता है। मीडिया को लीगल सर्विस अथॉरिटी का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को कानूनी जानकारी मिल सके। लोग कानून के बारे में जागरूक होकर अपने हकों की लड़ाई आसानी से लड़ सकें। हर्षाली गुरुवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि इस समय जिले में डीएलएसए के 19 क्लीनिक कार्यरत हैं। इनमें 16 रूरल एरिया में, जबकि पांच सोनीपत शहर में हैं। जल्द ही शहर की धानक बस्ती में भी एक क्लीनिक खोलने की योजना है। सभी में समय-समय पर लोगों के लिए कानूनी सलाह और जानकारी देने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिविरों में नि:शुल्क जानकारी देने के लिए हमारे एडवाइजर मौजूद रहते हैं। इसके अलावा एक वकील की भी व्यवस्था की जाती है, जो अनभिज्ञ लोगों को उनके केस निचली अदालत से ऊपरी अदालत न सिर्फ लडऩे की जानकारी देते हैं, बल्कि कई तरह की सलाह भी देते हैं। अगर वकील ठीक से काम नहीं करता तो उसे बदलकर दूसरे वकील की व्यवस्था की जाती है। हर्षाली चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश और जिले में लिंगानुपात में इजाफा हो रहा है, उस पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
तीन स्कीमों तहत किया जा रहा है काम : सीजेएम ने कहा कि कोर्ट कॉम्पलेक्स में एडीआर सेंटर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि डीएलएसए तीन स्कीमों के तहत कार्य कर रहा है, जिनमें मॉडल ट्यूशिकेसंस स्कीम, विक्टम कंपनसेशन स्कीम और बचपन बचाओ स्कीम शामिल हैं। विक्टम स्कीम के तहत 13 केस डील किए जा रहे हैं।
बचपन बचाओ स्कीम के तहत डीएलएसए की ओर से वॉलंटियर घर-घर जाकर गुमशुदा बच्चों की पूरी डिटेल देगा। इसके बाद डीएलएसए इस क्षेत्र में काम कर रही एनजीओ से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि डीएलएसए का मकसद लोगों को कोर्ट केसिस में गुड लीगल सर्विस प्रोवाइड कराना है।



सोनीपत. रेस्ट हाउस में सीजेएम हर्षाली चौधरी पत्रकारों से बात करती हुईं।