धुंध ने रोकी रफ्तार सवारियां परेशान
सोनीपत - गुरुवार को पड़ी धुंध ने बसों की रफ्तार रोक दी है। इससे सवारियों को गंतव्य पर पहुंचने में निर्धारित समय से अधिक टाइम लगा और दिनभर बसें समय सारिणी के अनुसार नहीं चल पाईं। इससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोनीपत डिपो से 150 बसें विभिन्न रूट्स पर दौड़ रही हैं। सुबह 4:20 बजे से बसें चलनी शुरू होती हैं। 65 से 70 की स्पीड पर दौडऩे वाली बसें धुंध में 30 की स्पीड मुश्किल से पकड़ पाती हैं। इससे सोनीपत से गोहाना, खरखौदा सहित लोकल मार्गों पर टाइम के अनुसार बसें नहीं चल पाती।