पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

दूसरे दिन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
सीटू हरियाणा के आह्वान पर विभिन्न विभागों के संबंधित कर्मचारियों का डीसी कार्यालय पर दो दिवसीय पड़ाव का समापन डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपकर गुरुवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीटू के जिला प्रधान चंद्रभान ने की। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपना था। डीसी के मौजूद नहीं रहने के कारण डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा गया।
महासचिव आनंद शर्मा ने मांगों के बारे में बताया कि 10 नवंबर को गोहाना रैली व बाद में की गई घोषणाएं लागू की जाए। आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर, आशा वर्कर, मिड-डे-मील वर्कर, ग्रामीण चौकीदारों को चौथे दर्जे का कर्मचारी बनाया जाए। वन मजदूरों, नगर पालिका ठेका कर्मियों, वन मजदूरों, ठेका मजदूरों को पक्का किया जाए। बालवाड़ी वर्करों को पक्का किया जाए। तब तक न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। समान काम-समान वेतन लागू किया जाए। भवन निर्माण मजदूरों की स्वीकार मांगों को लागू किया जाए। न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपए घोषित किया जाए। ठेका प्रथा बंद की जाए।
ईएसआई को सुदृढ़ करते हुए डॉक्टर्स, दवा व एंबुलेंसों का प्रबंध किया जाए। भट्ठा मजदूरों को श्रम कल्याण बोर्ड में शामिल किया जाए। श्रम सुरक्षा कानून का शक्ति से लागू किया जाए। इस अवसर पर महासचिव आनंद शर्मा, कोषाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, सर्व कर्मचारी संघ के सचिव जयभगवान दहिया, ओमप्रकाश मलिक, किसान सभा के नेता हवा सिंह, मिड डे मील वर्कर यूनियन की जिला सचिव मीना सैनी, वेदवंती, संजय तंवर, टेकराम शर्मा, राज सिंह जांगड़ा आदि मौजूद रहे।



डीसी के नहीं मिलने पर डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा गया