पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में महिलाओं को दिया सिलाई कटाई का प्रशिक्षण

शिविर में महिलाओं को दिया सिलाई कटाई का प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत - कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से स्वरोजगार के लिए आयोजित पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर में सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का आयोजन प्रशिक्षण संचालिका एवं जिला विस्तार विशेषज्ञ ((गृह विज्ञान)) डॉ. मोनिका शर्मा ने 25 से 29 जनवरी तक किया। शिविर में अनुसूचित जाति व जनजाति के महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया।
ये सीखा शिविर में : संचालिका मोनिका शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान सिलाई-कटाई करने का प्रशिक्षण लेने के साथ ही उन्होंने आकर्षक खिलौने बनाने भी सीखे। महिलाओं को सलवार-कमीज, चूड़ीदार ब्लाउज, बच्चों के कपड़े, फ्रॉक, पायजामा, शर्ट, जेंट्स कमीज-पैंट बनाना भी सिखाया गया। उन्होंने कहा कि इस मशीन के माध्यम से टांकों द्वारा सिलाई के कार्य का सरलीकरण, समय की बचत और मेहनत भी कम लगती है। सभी को स्वयं सहायता समूह बनाकर व्यवसाय करने के लिए प्रेरित किया। केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. धर्म सिंह ने महिलाओं को कपड़ों की सिलाई के साथ ही व्यवसाय के बारे में जानकारी दी।