- Hindi News
- फ्लाई ओवर पर अनियंत्रित कार पलटी, एक की मौत
फ्लाई ओवर पर अनियंत्रित कार पलटी, एक की मौत
भास्कर न्यूज - राई
मुरथल फ्लाई ओवर पर अनियंत्रित कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यू राजेंद्र नगर दिल्ली निवासी एलफान्स अपने दोस्त सूरज राम के साथ कार से समालखा से दिल्ली की तरफ आ रहा था। जब वे मुरथल फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार एलफान्स व सूरज राम को चोट लगी है। राहगीरों ने दोनों को कार से बाहर निकालकर सोनीपत के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने एलफान्स को मृत घोषित कर दिया। घायल सूरज राम को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।