- Hindi News
- नप की व्यवस्था लौटेगी पटरी पर, मिले सचिव और ईओ
नप की व्यवस्था लौटेगी पटरी पर, मिले सचिव और ईओ
भास्कर न्यूज - सोनीपत
नगर परिषद की प्रशासकीय कार्य व्यवस्था अब पटरी पर लौटने की उम्मीद है। करीब एक पखवाड़े से परिषद के कार्यकारी अधिकारी पद को लेकर जारी जहां उधेड़बुन नव नियुक्ति के बाद समाप्त हो चुकी है तो वहीं अब परिषद को लंबे समय बाद परिषद सचिव भी मिल गया है।
सोनीपत नगर परिषद में सचिव के रूप में पलवल से यहां स्थानांतरित होकर पहुंचे अमन ढांडा ने तथा बतौर ईओ अपनी दूसरी ज्वानिंग करने वाले प्रदीप हुड्डा ने पदभार संभाल लिया है। परिषद में रोशनलाल बंसल की गैर मौजूदगी में गोहाना नप के सचिव पवित्र गुलिया अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, जबकि ईओ का पद अरविंद बिश्नोई के तबादले के बाद रिक्त हुआ था।