- Hindi News
- सरकार द्वारा किसानों को दिए गए चेक हुए बाउंस
सरकार द्वारा किसानों को दिए गए चेक हुए बाउंस
भास्कर न्यूज - सोनीपत
हुडा द्वारा सेक्टर 26, 27, 33 व 34 के लिए सड़क का विस्तारीकरण किया जाना है। इसके लिए राठधना के कई किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया। किसानों को 17 अक्टूबर 012 को अवार्ड सुनाया गया था और दिसंबर में 07 जनवरी 014 की तिथि के चेक वितरित किए गए। इन चेक को लेते समय किसान काफी खुश थे, लेकिन आज उससे ज्यादा परेशान हैं।
अधिकारियों के कहने पर जब भी वे बैंक में चेक लगाते हैं, वह वापस आ जाता है। बैंक कारण बताता है कि सरकारी खाते में पैसा नहीं है। किसानों को जो लाखों रुपए पर ब्याज मिलना था, वह भी नहीं मिल पा रहा है। किसान नरेश, यश, हनीपाल, शकुंतला व अजीत ने बताया कि वह रोहतक एलओ ऑफिस के चक्कर लगा चुके हैं। वहां कोई न तो ढंग से बात करता है और न ही आगे रास्ता देता है। चार-चार बार चेक लगा चुके हैं। ऐसे में उनके खाते से छह सौ से अधिक रुपए कट चुके हैं। कभी गलत हस्ताक्षर होने से तो कभी तिथि गलत होने पर उसे ठीक कराने के लिए रोहतक जाना पड़ रहा है। वहां भी कोई सुनवाई नहीं करता।
ञ्चरोहतक एलओ ऑफिस के कई बार चक्कर लगा चुके हैं किसान, अधिकारी नहीं करते ढंग से बात
ञ्चकई बार लगा चुके हैं चेक, पैसे मिलने की बजाय सर्विस चार्ज काट लेते हैं बैंक
ञ्चसड़क के लिए राठधना के किसानों की जमीन का किया गया था अधिग्रहण
लापरवाही - दिसंबर १२ में वितरित किए गए थे किसानों को चेक
मानसिक परेशानी के साथ ब्याज का नुकसान
ञ्चचेक जनवरी में दिया तिथि दिसंबर की - राठधना के यस पुत्र वेदपाल की शिकायत है कि उसे सरकार की ओर से 4,17,559 रुपए का चेक दिया गया। इस पर तिथि 16 दिसंबर 014 लिख दी गई। बगैर तिथि देखे चेक बैंक में लगा दिया तो बाउंस हो गया। पहले हस्ताक्षर ठीक कराने के लिए परेशान होना पड़ा था, अब तिथि बदलवाने के लिए परेशान होना पड़ेगा।
ञ्च२० किसानों ने की शिकायत - चेक कैश न होने से राठधना के काफी किसान परेशान हैं। नरेश व यश के अलावा हनीपाल ((8,22,877)), सुरेंद्र ((19,88,145)), शकुंतला ((21,35,935)) व अजीत ((21,35,935 रुपए)) के अलावा गांव के करीब २० किसानों ने चेक क्लियर न होने की शिकायत की।
॥ पद खाली रहने से कुछ समस्या थी। सोमवार को खाते में पैसे आ जाएंगे और किसान मंगलवार को चेक क्लियर करा सकते हैं। जिनके चेक पर कोई गलती है, वे उसे रोहतक आकर कार्यालय समय में ठीक करा सकते हैं।’’
महावीर मलिक, भूमि अधिग्रहण अधिकारी ((एलओ))।
राठधना के नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें हुडा की ओर से 5,93,598 रुपए का चेक मिला है। दो बार बैंक में लगा चुके हैं। पहले हस्ताक्षर में अंतर के कारण यह कैश नहीं हुआ। रोहतक से हस्ताक्षर ठीक कराए और दोबारा से बैंक में लगाया, लेकिन इस बार सरकारी खाते में पैसे न होने की बात लिखकर चेक वापस आ गया। इस तरह ढाई सौ रुपए खाते से कट गए। उल्टा दो महीने के ब्याज का भी नुकसान हो गया।