पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकलव्य जैसी गुरु भक्ति होनी चाहिए बच्चों में

एकलव्य जैसी गुरु भक्ति होनी चाहिए बच्चों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत - गांव शहजादपुर के राजकीय स्कूल में अध्यापकों को अच्छे कार्यों के लिए पार्षद संजय बडवासनिया व स्कूल कमेटी ने सम्मानित किया। पार्षद ने कहा कि गुरु का दर्जा भगवान के बाद दूसरा होता है, जो बच्चा अपने गुरु का सम्मान करता है वह बच्चा कामयाब होकर बड़ा आदमी बनता है।
बच्चों को महाभारत के एकलव्य से सबक लेना चाहिए। जिसने गुरु द्रोणाचार्य के मांगने पर अपना अंगूठा काटकर गुरु के चरणों में अर्पित करके गुरु दक्षिणा देकर शिष्य होने का फर्ज अदा किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश की कर्णधार है। युवा ही देश का भविष्य है जिस देश का युवा शिक्षित, योग्य व देशभक्ति होगी, वह देश तरक्की करेगा। इस अवसर पर ब्लाक समिति के सदस्य दीपक शर्मा, सरपंच रोशन लाल, प्रिंसिपल सुनील लाकड़ा, सुरेंद्र दत्त आदि मौजूद रहे।