खेड़ी दमकन में ट्रांसफार्मर चोरी
सोनीपत - गांव खेड़ी दमकन के खेतों से चोर बुधवार रात को ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव खेड़ी दमकन निवासी महेंद्र के खेत में बिजली निगम ने 25केवी का ट्रांसफार्मर लगा रखा था। चोर खेत से ट्रांसफार्मर ही चोरी कर ले गए। महेंद्र ने मामले से निगम को अवगत करवाया। सूचना के बाद पहुंची बिजली निगम की टीम ने मौके का मुआयना करने के बाद अधिकारियों को अवगत करवाया। जिस पर एसडीओ ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।