पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म का आरोपी किया गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत - मोहाना थाना पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ आकाश गांव मलिकपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि 19 जनवरी को थाना मोहाना में गुहणा निवासी एक युवती ने शिकायत दी थी कि उसकी शादी वर्ष 2012 में बढ़सीकरी जिला कैथल निवासी सीताराम के साथ हुई थी। वह अपने मामा के गांव ग्वालड़ा गई थी। मामा के पड़ोस में दो औरतें तुमिया व भतेरी से मुलाकात हुई थी। आकाश नाम के लड़के के साथ दोनों गुहणा आकर उसे बहला फुसलाकर कार में बैठाकर दिल्ली ले गईं। आकाश ने दिल्ली ले जाकर अपने दोस्तों के साथ एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो क्लिप बनाई। इस घटना का युवती के बयान पर थाना मोहाना में केस दर्ज किया गया था। घटना के मुख्य आरोपी राहुल उर्फ आकाश निवासी मलिकपुर को बुधवार सायं गन्नौर से गिरफ्तार कर लिया।